दिल्ली के कनॉट प्लेस में शंकर मार्केट के पास स्थित रेलवे के आरपीएम कार्यालय में शनिवार शाम को भयंकर आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। आग का कारण शॉट सर्किट होना माना जा रहा है। बाराखंभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शंकर मार्केट के पीछे रेलवे का तीन मंजिला कार्यालय है। शाम करीब छह बजे कार्यालय में आग लग गई। मौके पर फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियां भेजी गईं। इन गाड़ियों ने आग पर करीब आठ बजे काबू पा लिया।