फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास लगी आग, मचा हड़कंप

Sun, 20 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
पीएमओ के पास लगी आग - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजधानी की अतिसुरक्षित माने जाने वाला साउथ ब्लॉक के प्रधानमंत्री कार्यालय के पास रविवार शाम आग लग गई। आनन फानन में दमकल की करीब दर्जन भर गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पीएमओ के पास लगी आग - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
दमकल अधिकारियों के मुताबिक आग साउथ ब्लॉक के गेट संख्या आठ के पास कमरा नंबर 31 स्थित कांफ्रेंस हॉल में लगी। यहां से रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जाने का रास्ता है और प्रधानमंत्री कार्यालय भी पास में है।
विज्ञापन

3 of 8
पीएमओ के पास लगी आग - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
दमकल विभाग के मुताबिक, शाम करीब 5:55 बजे साउथ ब्लॉक के गेट संख्या आठ के पास आग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

4 of 8
पीएमओ के पास लगी आग
करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कमरे में रखा फर्नीचर और अलमारी में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
पीएमओ के पास लगी आग
बताया जाता है कि आग में कुछ कागजात भी जले हैं। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
पीएमओ के पास लगी आग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साउथ ब्लॉक में खिड़की से धुआं निकलते देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी थी।
विज्ञापन

7 of 8
पीएमओ के पास लगी आग - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
आग कैसे और किसकी लापरवाही से लगी या फिर शॉर्ट सर्किट से लगी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
पीएमओ के पास लगी आग - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना के बाद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें