कनावनी में डीपीएस के पीछे मंगलवार दोपहर अचानक झुग्गियों में आग लग गई। आग में बड़े और छोटे गैस के 25 सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
fire
आग से करीब 70 झुग्गियां जल गई। हालांकि झुग्गी में रहने वाला कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के बाद करीब दो घंटे तक आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। आसपास के बहुमंजिली इमारतों में रहने वालो को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
3 of 5
कनावनी गांव में डीपीएस के पीछे खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक बाद एक धमाके के साथ फटने लगे।
4 of 5
लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही साहिबाबाद, वैशाली और नोएडा से दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। शाम चार बजे तक आग पर काबू पाया गया।
सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आग में करीब 70 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में करीब बड़े और छोटे 25 गैस सिलिंडर फटे हैं। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया गया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी थी।