fire in ambulance
- फोटो : अमर उजाला
आग से एंबुलेंस में सो रहे तीन लोग जल गए। इनमें दो मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी राहुल सक्सेना (24) और खानपुर निवासी गुड्डू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। संगम विहार निवासी सबुोध कुमार (40) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे करीब 90 फीसदी तक झुलसे हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पिछले हिस्से में एंबुलेंस के दो स्टाफ गुड्डू ओर राहुल सोए हुए थे, जबकि सुबोध ड्राइविंग सीट पर आगे सोया हुआ था।