रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। इससे लाखों का माल जलकर खाक हो गया। फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ की रघुबीर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक रबड़ फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया। इस दौरान आग ने आसपास की दो इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।