अमित की शादी की तस्वीर का फ्रेम
- फोटो : अमर उजाला
गर्वीली फुहार के साथ दुख भी है अपार
अमित बालियान की शहादत पर उसके पूरे परिवार को ही नहीं, तमाम रिश्तेदारों और दिल्ली को गर्व है। दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात अमित के पिता बाबूराम बालियान को बेटे के निधन पर दुख तो जरूर है, लेकिन देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बेटे पर फक्र भी है। हालांकि, शाम को जब अमित की मां और पत्नी को उनके निधन की सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। मां विमलेश देवी तो रोते-रोते बेहोश ही हो गई। घर के बाकी सदस्यों का भी यही हाल है। शुक्रवार को अमित का शव अग्निशमन ट्रेनिंग अकादमी, रोहिणी ले जाया जाएगा। यहां उनको श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार के हवाले किया जाएगा।