अमित बालियान की शहादत पर उसके पूरे परिवार को ही नहीं, तमाम रिश्तेदारों और दिल्ली को गर्व है। दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात अमित के पिता बाबूराम बालियान को बेटे के निधन पर दुख तो जरूर है, लेकिन देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बेटे पर फक्र भी है।
विज्ञापन
2 of 6
fire in peeragarhi
- फोटो : शुभम बंसल
हालांकि, शाम को जब अमित की मां और पत्नी को उनके निधन की सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। मां विमलेश देवी तो रोते-रोते बेहोश ही हो गई। घर के बाकी सदस्यों का भी यही हाल है। शुक्रवार को अमित का शव अग्निशमन ट्रेनिंग अकादमी, रोहिणी ले जाया जाएगा। यहां उनको श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
fire in peeragarhi
- फोटो : अमर उजाला
शामली का है परिवार
अमित के पिता बाबूराम के दोस्त व पड़ोसी कृष्णपाल ने बताया कि परिवार मूलरूप से शामली (उत्तर प्रदेश) के गांव मुंडभर का रहने वाला है। अमित के परिवार में पिता बाबूराम के अलावा मां विमलेश देवी, एक भाई अनुज, पत्नी शिवानी व दो शादीशुदा बहन मोनी व सोनी है।
4 of 6
fire in peeragarhi
- फोटो : अमर उजाला
अमित के पिता बाबूराम आनंद विहार रेलवे स्टेशन थाने में तैनात हैं, जबकि इसकी पत्नी यूपी पुलिस में सिपाही है और फिलहाल शिवानी की तैनाती गाजियाबाद पुलिस लाइन में है। अनुज चंडीगढ़ के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। कृष्णपाल ने बताया कि 10 माह पूर्व फरवरी में ही अमित व शिवानी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
fire in peeragarhi
- फोटो : अमर उजाला
जून 2019 में हुई थी एफओ पद पर तैनाती
इससे पूर्व अमित ने दिसंबर 2018 दमकल विभाग में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। जून 2019 में ट्रेनिंग पूरी कर उसे दमकल विभाग एफओ पद पर नियुक्ति मिल गई थी। फिलहाल उसकी तैनाती कीर्ति नगर में थी। मंगलवार को अमित घर से ड्यूटी करने निकले थे। बृहस्पतिवार को उन्हें घर लौटना था, लेकिन उनके निधन की खबर घर पहुंची।
पीरागढ़ी में आग लगने की सूचना के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने के बाद महिलाओं को छोड़कर पूरा परिवार पीरागढ़ी पहुंच गया। परिजनों के सामने ही मलबे से शव को निकाला गया। मां और पत्नी को अमित के निधन की सूचना शाम छह बजे दी गई। अमित की मां बीमार रहती हैं।