फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO : बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 24 बच्चे

Wed, 12 Jul 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
मंडावली इलाके में अक्षरधाम मंदिर के पास मंगलवार सुबह चलती हुई मिनी स्कूल बस में आग लग गई। बस चालक ने इंजन से धुआं निकलते देखकर सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस रोक दी।
विज्ञापन

2 of 5
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों की मदद से बस में सवार सभी 24 छात्रों व दो शिक्षक को बस से बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आने से पहले बस पूरी तरह जल गई। मंडावली थाना पुलिस आशंका जता रही है कि इंजन के पास लगी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। एफएसएल की तकनीकी टीम आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह 11.50 बजे हुआ। नोएडा-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र भाषा की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दिल्ली स्थित केजी मार्ग, मैक्स मूलर भवन आए थे। इसके लिए स्कूल ने नोएडा की निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की मिनी बस (फोर्स टेंपू ट्रेवलर) किराये पर ली थी। सुबह बस चालक राम अवतार 24 बच्चों व दो महिला शिक्षक को लेकर गया था।

4 of 5
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
लौटते समय जैसे ही बस अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंची, अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक राम अवतार ने फौरन बस रोक दी। बच्चों व शिक्षकों के बस से नीचे उतरते ही बस से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। खबर मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजीं गईं। लेकिन उससे पहले ही पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम बस में आग लगते ही अक्षरधाम मंदिर के पास लंबा जाम लग गया। किसी भी वाहन चालक ने उसके पास से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटाई। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नोएडा लिंक रोड पर लग गईं। सड़क के दोनों ओर जाम दिखा। तमाशबीनों के कारण दमकल कर्मियों को भी मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 15-20 मिनट बाद ही सड़क पर ट्रैफिक चल सका। देर शाम तक इस रोड पर ट्रैफिक धीमा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें