फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कालिंदीकुंज में फर्नीचर मार्केट में लगी ऐसी विकराल आग, 5 घंटे तक रोकनी पड़ी मेट्रो

Fri, 21 Jun 2019 11:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कालिंदी कुंज में मेट्रो लाइन के नीचे लगी आग - फोटो : ani
दिल्ली के कालिंदी कुंज में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक फर्नीचर बाजार में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया कि दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन के कुछ स्टेशनों के बीच सेवाएं बाधित हो गईं जो लगभग 5 घंटे बाद जाकर बहाल हो सकीं। आगे देखिए आग की भयावह तस्वीरें और पढ़िए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : ani
राजधानी दिल्ली के कालिंदीकुंज इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह पुरानी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची 17 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

3 of 8
fire in kalindi kunj - फोटो : ani
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद 17 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ने विकराल रूप ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

4 of 8
fire in kalindi kunj - फोटो : सोशल मीडिया
कालिंदीकुंज में फर्नीचर मार्केट में आग लगने के चलते मेजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई। शाहीन बाग और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा 5 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

5 of 8
fire in kalindi kunj - फोटो : ani
जब आग पूरी तरह से बुझा ली गई और मेट्रो के अधिकारी व प्रशासन इस बात से संतुष्ट हो गए कि अब मेट्रो के आवागमन से कोई खतरा नहीं है, तब जाकर डीएमआरसी ने लगभग 5 घंटे बाद मजेंटा लाइन पर सेवाएं बहाल कीं।
विज्ञापन

6 of 8
fire in kalindi kunj - फोटो : ani
गौरतलब है कि डीएमआरसी ने सुबह करीब 10.30 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि अब बॉटेनिकल गार्डन और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन के बीच की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।


 
विज्ञापन

7 of 8
fire in kalindi kunj - फोटो : ani
आग लगने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
fire in kalindi kunj - फोटो : ani
पुलिस इस मामले में जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं मजेंटा लाइन की सेवाएं ठप होने से पीक आवर में मेट्रो यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रेटर नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों को दूसरे साधनों का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें