गाजियाबाद के साहिबाबाद में कपड़े के कारखाने में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में यूपी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने फैक्ट्री मालिक और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि अभी कारखाने में 10 अन्य लोग फंसे हो सकते हैं। एसएसपी दीपक कुमार घटना की जानकारी लेते हुए तस्वीर में।
4 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि साहिबाबाद के शहीद नगर में जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में शार्टसर्किट से आज सुबह 4 बजे आग लगी।
विज्ञापन
5 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
सर्दियां आने के कारण कारखाने में रात भर काम चल रहा था।
विज्ञापन
6 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
कारखाने में काम करने वाले हसमत, नेगवान, आजाद, महबूब, फजर, नाजिम, समीर, अलाउद्दीन, नसीम, आमिर, सलमान, मोमिन, शाकिर की मौत आग लगने से हो गई।
विज्ञापन
7 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में कुल 16 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई जबकि तीन ने कूद कर बचाई जान।
8 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मृतकों के मूल निवास पता कर रही है।
9 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
फैक्ट्री मालिक नजाकत अली को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
10 of 13
fire in sahibabad
- फोटो : अमर उजाला
इस आग ने शायद इतनी जानें ना ली होतीं लेकिन यहां सूचना के डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।