फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस स्टार शारापोवा के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज, की थी ये साजिश

Mon, 20 Nov 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुडग़ांव के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने टेनिस स्टार मारिया शारापोवा व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अपराधिक साजिश की एफआईआर दर्ज की है। यह प्रोजेक्ट 2016 में पूरा होना था लेकिन यह कभी शुरु ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
मारिया शारापोवा - फोटो : the times
जिला अदालत ने एक महिला की शिकायत पर शारापोवा, रियल एस्टेट कंपनी व अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश नेताजी सुभाष प्लेस को दिया था। मामले की अगली सुनवाई के लिये 23 नवंबर की तारीख पहले से तय है।
विज्ञापन

3 of 6
इस अनोखे अंदाज में वापसी की तैयारी कर रही हैं शारापोवा
गुडग़ांव निवासी भावना अग्रवाल ने अधिवक्ता पीयूष सिंह के जरिये रियल एस्टेट कंपनी होमस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, होमस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटीनेंस, होमस्टेड अरेबिक होम्स, कंपनी के निर्देशकों व शारापोवा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दायर की थी।

4 of 6
इस अनोखे अंदाज में वापसी की तैयारी कर रही हैं शारापोवा
रोहिणी जिला अदालत के सीएमएम राजेश मलिक के समक्ष शिकायतकर्ता महिला ने कहा कंपनी शारापोवा को विज्ञापनों में दिखाकर उसे व अन्य ग्राहकों को झांसा दिया था। शारापोवा ने जोरदार तरीके से इस प्रोजेक्ट का प्रचार किया था और कंपनी के गैर कानूनी काम में साथ दिया था। इस लिहाज से वह भी इस अपराधिक साजिश में शामिल रही है।
विज्ञापन

5 of 6
इस अनोखे अंदाज में वापसी की तैयारी कर रही हैं शारापोवा
पेश शिकायत में कहा गया था कि कंपनी ने गुडग़ांव के सेक्टर 73 में ऐस बाई शारापोवा नाम से प्रोजेक्ट लांच किया था। इस प्रोजेक्ट का प्रिंट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया में जोरदार प्रचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
maria sharapova - फोटो : getty images
कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की खास बात थी कि इसमें एक टेनिस अकादमी भी खुलने थी जिसमें शारापोवा के भारत में आने पर ट्रेनिंग देने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता ने इस सारी बातों से प्रभावित होकर इस प्रोजेक्ट में 53 लाख रुपये देकर 2013 में फ्लैट बुक करवाया था। कंपनी ने तीन साल के भीतर निमार्ण पूरा कर फ्लैट का कब्जा देने का समझौता किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें