देश की संसद में गुरुवार का दिन वैसे तो उपसभापति चुनाव के नाम रहा, लेकिन एक तस्वीर भी इस दौरान चर्चाओं की वजह बनी। ये तस्वीर है प्रधानमंत्री मोदी और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद तीन महीने पर संसद में आए अरुण जेटली की। जिसका किस्सा काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
2 of 5
Arun jaitley
बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद अरुण जेटली संसद में पहली बार आए थे। उन्होंने राज्यसभा के सभापति के चुनाव में वोट दिया। पीएम मोदी ने हरिवंश सिंह की जीत के बाद उनकी सीट की तरफ गए और उन्हें गर्मजोशी से हाथ मिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
Arun jaitley
इसके बाद अपनी सीट की ओर लौटकर बगल में बैठे नेता सदन अरुण जेटली की तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन अरुण जेटली ने मुस्कराते हुए हाथ न मिलाकर हाथ जोड़कर नमस्कार कर लिया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी मुस्कुराकर नमस्ते के रूप दिया।
4 of 5
Arun jaitley
दरअसल, हाल ही में इनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। ऐसे में उन्हें अपने को काफी बचाकर रखना होता है। डॉक्टरों ने उनको सलाह दी है कि लोगों से कम मिलेजुले। यही कारण था कि वह करीब 3 महीने से घर में ही रहें। इस दौरान वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गई है।
वहीं राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने पहले ही सदन में चेतावनी दी कि कोई भी अरुण जेटली को कोई छूने या उनके करीब जाने की कोशिश न करे। अभी उनकी सेहत सुधार के क्रम में ही है।