दुनिया का सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप अब एक नए फीचर के साथ आ गया है। ये वही फीचर है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 6
whatsapp
इस नए फीचर की वजह से ही अब यह ऐप सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप ना रहकर कॉलिंग ऐप भी बन चुका है। हालांकि कॉलिंग ऐप तो यह पहले भी था लेकिन इसमें एक नया फीचर जुड़ने से अब यह और भी खास हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
whatsapp
बता दें कि अब व्हॉट्सऐप में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर भी जुड़ गया है लेकिन यह अभी सिर्फ एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए है। इसके लिए यूजर का वर्जन 2.18.39 या उससे ऊपर होना चाहिए।
4 of 6
whatsapp
इसकी मदद से आप एक साथ तीन लोगों को जोड़कर उनसे वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। यानी चार लोग एक बार में आपस में वीडियो कॉन्फ़रेंस से बात कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
whatsapp
जानकारी के मुताबिक, ऐसा फीचर जल्द ही सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस नए फीचर में आवाज और तस्वीरें दोनों ही साफ होंगे।
इस नए फीचर को इस्तमाल करना काफी आसान है। जब आप व्हॉट्सऐप पर वीडियो कॉल का बटन प्रेस करेंगे तो आपको स्क्रीन पर दूसरे यूजर को एड करने का ऑप्शन आ जाएगा। ये ऑप्शन टॉप राइट कॉर्नर पर मिलेगा।