फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में दुर्लभ प्रजाति के बंदरों में हिंसक भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 03 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
monkey - फोटो : Anil Kumar
चिड़ियाघर में बीते एक सप्ताह में दुर्लभ एक लॉयन टेल मंकी (शेर पूंछ जैसा बंदर) व एक पक्षी की मौत हो गई। दोनों की मौत इलाज के दौरान चिड़ियाघर स्थित अस्पताल में हुई है। चिड़ियाघर प्रशासन इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
monkey - फोटो : Anil Kumar
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले लॉयन टेल बंदरों की आपस में बाड़े के अंदर जबरदस्त लड़ाई हो गई थी। इसके चलते लॉयन टेल मंकी के हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

3 of 6
monkey - फोटो : Anil Kumar
प्राथमिक उपचार के बाद बंदर को हड्डी जोड़ने लिए बरेली स्थित इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) भेजा गया। वहां से प्लास्टर लगवाने के बाद वापस दिल्ली लाया गया।

4 of 6
monkey - फोटो : Anil Kumar
यहां चिड़ियाघर स्थित अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी बीते सप्ताह मौत हो गई। इससे चिड़ियाघर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
monkey - फोटो : Anil Kumar
मृत पाए गए ऑस्ट्रेलियन पक्षी को छह माह पहले ही तिरुअनंतपुरम से एक दूसरे आस्ट्रेलियन पक्षी ईमू के साथ ही दिल्ली लाया गया था। बताया जा रहा है कि जब इसे लाया गया था यह बेहद छोटा था। उसी समय बीमार चल रहा था। तब से अस्पताल में ही इसका इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
monkey - फोटो : Anil Kumar
इसे लेकर चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान ने बताया कि रिहा बर्ड बीमार चल रही थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें