इस तरह के दृश्य आमतौर पर संसद में देखने को नहीं मिलते कि कोई सांसद बाइक से सदन आए लेकिन मंगलवार को ऐसा हुआ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस की सांसद रंजीत रंजन नारंगी रंग की हार्ले डेविडसन बाइक से संसद पहुंचीं।
विज्ञापन
प्रवेश करने से पहले संसद परिसर का एक चक्कर लगाया
2 of 5
रंजीत रंजन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
बिहार के सुपौल से सांसद रंजीत ने सदन में प्रवेश करने से पहले संसद परिसर का एक चक्कर लगाया और फिर बाद में लोकसभा में महिला दिवस पर हुई चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
वह मोटरसाइकिल और साइकिल से रोज संसद आ सकती हैं
3 of 5
रंजीत रंजन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सांसद ने कहा कि वह मोटरसाइकिल और साइकिल से रोज संसद आ सकती हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें कभी किसी बात के लिए नहीं टोका।
पति को नहीं छूने देतीं बाइक
4 of 5
रंजीत रंजन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
रंजीत ने बताया कि उन्होंने यह बाइक अपनी कमाई से खरीदी है और इसे वह अपने पति राजेश रंजन को भी नहीं छूने देतीं।