गुड़गांव के आईटीएम यूनिवर्सिटी में फैशन शो हुआ। (सभी फोटो: डेजी वर्मा/अमर उजाला) इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रंग बिरंगे और डिजाइनर कपड़ों में लिपटी छात्राओं ने सबका मन मोहा। उनके अंदाज पर उन्हें खूब तालियां मिलीं। यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए काफी तैयारियां की गई थीं। छात्राओं ने स्टेज पर आने से पहले कड़ी मेहनत की थी।