फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे सांप और जिंदा चूहों को मुंह में लेकर बैठे हैं ये लोग, कोई तो सुन ले इनकी आवाज

Wed, 05 Apr 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
farmer at jantar mantar
ये कैसा उतावलापन है जो दो हफ्ते से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को कभी जिंदा चूहे मुंह में रखने तो कभी मरा हुआ सांप मुंह में रखने को मजबूर कर रहा है। आखिर ऐसी कौन सी चीज है जो इन किसानों वो काम करने को मजबूर कर रही है जो हम और आप सोच कर ही सिहर उठ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
farmer at jantar mantar
अपने घर तमिलनाडु से दो हफ्ते पहले यह सोचकर निकले थे कि वहां की सरकार ने नहीं सुना तो केंद्र में बैठी मोदी सरकार तो जरूर सुनेगी। लेकिन यहां भी केंद्र सरकार को इनकी चिंता नहीं है। और यही इन किसानों के उतावलेपन की वजह है।
विज्ञापन

3 of 10
farmer at jantar mantar
बुधवार को तमिलनाडु के इन किसानों ने मरे सांप को अपने मुंह में रखकर प्रदर्शन किया कि काश सरकार अब अपनी नींद से जाग जाए और इनकी गुहार सुन ले।

4 of 10
farmer at jantar mantar
बता दें कि कर्ज और सूखे से परेशान 270 किसान अक्टूबर से अब तक आत्महत्या कर चुके हैं या अन्य वजहों से उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से किसानों की ऋण माफी के लिए 39000 करोड़ रुपए के राहत कोष की मांग की है। लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते मात्र 2014 करोड़ रुपए की राहत राशि ही अप्रूव की है।
विज्ञापन

5 of 10
farmer at jantar mantar
तमिलनाडु में सूखे की बड़ी वजह ये रही कि उत्तर-पूर्वी मॉनसून जिससे वहां सबसे ज्यादा बारिश होती है वो अक्टूबर से दिसंबर के बीच हुई ही नहीं।
विज्ञापन

6 of 10
farmer at jantar mantar
यह पिछली सदी में हुई सबसे कम बारिश रही और राज्य में सिर्फ 166 मिमी बारिश हुई जबकि जरूरत होती है कम से कम 437 मिमी की।
विज्ञापन

7 of 10
farmer at jantar mantar
इसी वजह से सर्दी में होने वाली साम्बा फसल भी नहीं हुई।

8 of 10
farmer at jantar mantar
हालांकि इस दौरान प्रदेश की मुख्यमंत्री जय‌ललिता की मौत ने सारा राजनीतिक ध्यान उस ओर ही खींच रखा था। जनवरी में जलीकट्टू बैन को लेकर हंगामा रहा और किसानों की ‌दयनीय स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया।

9 of 10
farmer at jantar mantar
फर्स्टपोस्ट में छपे एक लेख के अनुसार गैर अधिकारिक आंकड़ों में अब तक सूखे के कारण मरने वाले किसानों की संख्या 100 से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

10 of 10
farmer at jantar mantar
हालांकि पिछले दिनों फिल्म जगत से इन किसानों को अभिनेता प्रकाश राज और विशाल का समर्थन भी मिला है। लेकिन ये लोग तब तक अपना प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं हैं जब तक राष्ट्रीय बैंक इनके लोन माफ नहीं कर देते जैसे कि जयललिता के काल में कॉपरेटिव बैंक ने नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें