फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: गाजीपुर से लेकर गुरुग्राम बार्डर तक जाम से लोग हलाकन, जानें कहां से न निकलें, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2024 01:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गाजीपुर बॉर्डर पर जाम - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में किसानों के आंदोलन के बीच राजधानी किले में तब्दील हो गई है। दिल्ली चलो आंदोलन की घोषणा के बाद से ही दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी और वाहनों की चेकिंग के साथ ही सड़कों पर जाम लग गया। 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली के रजोकरी बॉर्डर पर महाजाम - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली हरियाणा को जोड़ने वाले गुरुग्राम बॉर्डर और दिल्ली गाजियाबाद को जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। घंटों गाडि़यां सड़कों पर रेंगती दिखी। पुलिस ने कई सड़कों को सील कर दिया है और कई मार्गों में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

3 of 7
सिंघू बॉडर RAF - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक बार फिर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु और टीकरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) जोन-दो रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि सिंघु व टीकरी के आसपास की दिल्ली-हरियाणा की कुछ सीमाएं खोल रखी हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 of 7
दिल्ली सड़कों पर जाम - फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी के सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई। खाली प्लॉट और आसपास की सड़कों पर टेंट लगाकर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। रोज शाम इन इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की जा रही है। सुरक्षाकर्मियों के बीच आपस में संवाद कायम करने के लिए वैकल्पिक तौर पर एक ऐसी यूनिट बनाई गई है, जो कंट्रोल रूम की तर्ज पर काम कर रही है।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। कहीं तंबू तो कहीं पास के थानों में खाना बनाया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर ही नहीं, बल्कि सीमाओं से जुड़े अंदरूनी इलाकों की छोटी सड़कों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस अधिकारी जायजा लेते - फोटो : X/noidapolice
दिल्ली की 50 से ज्यादा सीमाओं पर सुरक्षा को मजबूत किया गया है। जहां पहले एक लेयर की सुरक्षा थी, वहां अब सुरक्षा को मल्टी लेयर कर दिया गया है। सभी सुरक्षा प्वाइंट्स पर पुलिस ने बैरिकेड, कंटेनर और क्रेन की व्यवस्था की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी गेट पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
इन पाइंट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जो सीमाएं खुली हैं वहां पर जर्सी बैरियर और क्रेन खड़ी की गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जर्सी बैरियर को सड़क पर रखकर रास्ते को बंद किया जा सके। इसके अलावा नई दिल्ली की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। चेकिंग के बाद ही वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें