फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक का विरोध कर रहे किसानों ने चारों ओर से घेरी दिल्ली, ट्रेड यूनियनों का भी मिला साथ, देखें तस्वीरें

Fri, 25 Sep 2020 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन समेत आज राजधानी को चारों ओर से प्रदर्शनकारी किसानों ने घेरा। नजफगढ़ के रावता गांव से करीब 15 ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार लगभग 200 किसान राष्ट्रीय कृषि अध्यादेश के मुद्दे व अपनी मांगों को लेकर कापसहेड़ा स्थित डीसी ऑफिस का घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें रावता मोड़ से आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने किसानों से कहा है कि केवल 10 लोग डीसी ऑफिस जाकर अपनी मांगे रख सकते हैं। सिर्फ दिल्ली के अंदर ही नहीं आज दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर और गाजियाबाद में, हापुड़ चुंगी, बुलंदशहर, मुरादनगर, मोदीनगर में भी किसानों ने सड़क, हाईवे आदि जाम किया। देखें दिल्ली-एनसीआर में किसानों के प्रदर्शन की फोटो...
विज्ञापन

2 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे से रावता गांव में आसपास के किसान जुटना शुरू हो गए थे। करीब घंटे भर की तैयारी के बाद लगभग 10 बजे किसानों ने डीसी ऑफिस की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया था। लेकिन थोड़ी दूर बढ़ने पर ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर वीरेंद्र डागर ने बताया कि किसान केंद्रीय कृषि अध्यादेश के मुद्दे पर व वर्षों से प्रशासन की अनदेखी का शिकार अपनी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए डीसी ऑफिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
नजफगढ़ के किसानों की यह हैं प्रमुख मांगें -

- किसानों की मांग है कि पिछले कई वर्षों से उनकी फसलों की खरीद एमएसपी पर नहीं हो रही है। उनकी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएं।

- करीब 10 साल से रावता गांव की लगभग 200 एकड़ किसानों की खेती योग्य जमीन जलमग्न है। पीड़ित किसानों की जलमग्न भूमि का स्थाई समाधान किया जाय व इन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाय।

- दिल्ली आर-जोन के 95 गांव में म्यूटेशन विरासत प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाय।

4 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 14ए में चक्का जाम के लिए पहुंचे किसान। पुलिस उन्हें समझाकर वापस भेजने का प्रयास करती हुई।
विज्ञापन

5 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैक्टर लेकर सड़क जाम करने पहुंचे किसान। यह सभी किसान कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर में किसानोंं ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन और सड़क से हट गए।
विज्ञापन

7 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
लोनी मोड़ पर चक्का जाम करने पहुंचे किसान और घंटों वहीं रहे।

8 of 16
रावता गांव में किसानों का प्रदर्शन, नजफगढ़ - फोटो : शुभम बंसल
नजफगढ़ में किसानों ने किया प्रदर्शन।

9 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में किसानों ने किया प्रदर्शन।

10 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
यूपी बॉर्डर पर किसानों ने किया चक्का जाम लगा लंबा जाम।

11 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में किसानों ने किया चक्काजाम।

12 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने अपनी मांग को लेकर पंचायत की।

13 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में भी किसानों ने कृषि विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया।

14 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग ताकि प्रदर्शनरत किसानों को दिल्ली आने से रोका जा सके।

15 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
तमाम ट्रेड यूनियनों ने भी अपना समर्थन किसानों को दिया और रैली निकाली।
विज्ञापन

16 of 16
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में किसानों के प्रदर्शन के चलते लगा जाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें