फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब ने किराये पर दो जगह कमरा व मकान लेकर ये विस्फोटक छुपाया था। मुसैब को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 अक्तूबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
1 of 6
फरीदाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली से सटे स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में 2910 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट व अन्य हथियारों) छुपाकर देश को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। जम्मू एंड कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए ये विस्फोटक व अन्य हथियार रविवार व सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
इसी जगह जमा कर रखी थी विस्फोटक सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवत-उल-हिंद मिलकर देश को दहलाने की साजिश कर रहे थे। फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब ने किराये पर दो जगह कमरा व मकान लेकर ये विस्फोटक छुपाया था। मुसैब को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 अक्तूबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 6
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू एंड कश्मीर में 19 अक्तूबर 2025 को कुछ जगहों पर जैश-ए-मोहम्मद की ओर से चस्पा किए गए पोस्टरों के बाद वहां की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उसी केस में मुसैब को फरीदाबाद आकर गिरफ्तार किया गया। 30 अक्तूबर को ही मुसैब को फरीदाबाद जेएमआईसी नवीन कुमार की अदालत में पेश कर 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जम्मू एंड कश्मीर पुलिस ले गई।
4 of 6
फरीदाबाद आतंकी साजिश का खुलासा
- फोटो : PTI
अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 500 मीटर दूर बने मकान में मिली विस्फोटक सामग्री
वहां इससे हुई पूछताछ के बाद शनिवार 8 नवंबर की रात को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस वापस फरीदाबाद आई और यूनिवर्सिटी परिसर में पूछताछ व छापेमारी की। इसके बाद रविवार 9 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी से महज 500 मीटर दूर बने मकान के एक कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट व अन्य विस्फोटक सामान और हथियार जब्त किए।
विज्ञापन
5 of 6
फरीदाबाद आतंकी साजिश का खुलासा
- फोटो : PTI
1200-1500 रुपये प्रति माह के किराये पर लिए थे कमरे
जम्मू एंड कश्मीर में संदिग्ध आतंकी मुसैब से एक टीम पूछताछ कर फरीदाबाद में मौजूद दूसरी टीम को हिदायत लगातार दे रही है। यहां मौजूद टीम फरीदाबाद पुलिस की मदद से लगातार सर्च व रेड कर बरामदगी कर रही है। सोमवार को भी धौज से 4 किलोमीटर दूर फतेहपुर तगा गांव के एक मकान के कमरे से 2550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। ये दोनों ही मकान मुसैब ने लगभग एक से डेढ़ महीने के भीतर 1200 से 1500 रुपये मासिक किराये पर लिए थे।
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जम्मू एंड कश्मीर व फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है। बीते कई दिनों से कार्रवाई चल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए कुछ जानकारियां साझा नहीं की जा सकती। मुसैब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।