फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker: शाबाश मनु... मां बोलीं- दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर सब कुछ दे दिया, दुनिया हमें मनु के नाम से जान रही

Wed, 31 Jul 2024 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 9
Manu Bhaker - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में इतिहास रचते हुए एक के बाद एक पदक जीतने पर मनु भाकर के परिजन खुशी से उछल पड़े। सूरजकुंड की इबिजा सोसाइटी स्थित उनके घर में मंगलवार दोपहर ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनके पिता रामकिशन भाकर और मां सुमेधा भाकर समेत सोसाइटीवासी जमकर थिरके। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और केक काटकर बधाइ दी। 


 
विज्ञापन

2 of 9
manu bhaker - फोटो : अमर उजाला
जीत की खुशी में उनकी मां के मुंह एक ही शब्द निकला, शाबाश मनु.... दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर सबकुछ  दे दिया। मिक्सड डबल्स में मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत का कांस्य पदक के लिए कोरिया से मुकाबला था।
विज्ञापन

3 of 9
मनु भाकर की मां - फोटो : अमर उजाला
मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर सुबह से हनुमान जी की पूजा कर बेटी की जीत की दुआ कर रही थीं। जैसे ही मनु के कांस्य पदक जीतने की खबर पड़ोसियों ने उनको दी इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

4 of 9
मनु भाकर की मां - फोटो : अमर उजाला
सुमेधा बताती हैं कि पिछले टोक्यो ओलंपिक में उनकी पिस्टल खराब होने से मनु का प्रदर्शन खराब हो गया था। इस बार भगवान ने उनको सफलता दे दी। इसके बाद दिन भर जश्न का दौर चला। ढोल की थाप पर परिजन, रिश्तेदार और सोसाइटीवासियों ने खूब नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
manu bhaker - फोटो : अमर उजाला
दुनिया हमें मनु के नाम से जान रही 
मनु के पिता रामकिशन भाकर और मां सुमेधा ने बताया कि वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कुछ वर्ष पहले उनका हाथ पकड़कर चलने वाली बच्ची के नाम से पूरी दुनिया उन्हें जान रही है।
विज्ञापन

6 of 9
manu bhaker - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि माता-पिता की मेहनत और त्याग का फल मनु ने उनको इतना दे दिया है कि उनकी पूरी जिंदगी खुशी से भर गई है। सुमेधा भाकर ने कहा कि ओलंपिक खत्म होने के बाद जब मनु भाकर घर लौटेंगी तो वह कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं, जिससे मनु खुश हो जाए।

 
विज्ञापन

7 of 9
manu bhaker - फोटो : ANI
जहां की प्रैक्टिस वहां पहुंच परिवार ने दिया धन्यवाद
सोसाइटी में जश्न मनाने के बाद मनु भाकर के माता-पिता करणी सिंह स्टेडियम पहुंचे और मनु के कोच और साथी खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने स्टेडियम पहुंचकर सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान यहां पर हरियाणा शूटिंग स्पोर्ट्स की प्रतियोगिता चल रही थी। 

 

8 of 9
मनु की जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला
मौके पर आए खिलाड़ियों ने भी मनु के नाम पर हिप-हिप-हुर्रे कहकर परिवार का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान माता-पिता ने केक काटा। 
विज्ञापन

9 of 9
manu bhaker - फोटो : ANI
पदक जीतने के बाद मनु भाकर ने फोन पर पिता से बात की। पिता रामकिशन ने कहा कि पदक का रंग वह नहीं बदल पाई। हालांकि, मनु ने कहा कि अभी 25 मीटर एयर पिस्टल वाली स्पर्धा में पदक का रंग बदलने के लिए पूरा जोर लगा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें