कांवड़ लेकर जाते कांवड़िया
- फोटो : अमर उजाला
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे नाके
कांवड़ यात्रा को लेकर आगरा कैनाल मार्ग पर नाका दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेड़ीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बड़ौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी, चंदावली पुल, बाईपास रोड पर जाट चौक, मलेरना चौक तथा जाजरु चौक। मथुरा रोड़ पर साहपुर मोड़, प्याला मोड़ और सीकरी चौकी पर नाके लगाए जाएंगे। इसके साथ कुडंली- गाजियाबाद-पलवल रोड पर स्पेशल मोबाइल टीम गश्त करेगी। बदरपुर बॉर्डर से कैली बाई पास से सीकरी बॉर्डर और दुर्गा बिल्डर गेट से मलेरना पुल तक आठ स्पेशल मोबाइल टीमों की ड्यूटी लगाई गई है।