दिलशाद और साइमा
- फोटो : अमर उजाला
बिहार का रहने वाला था परिवार
रोशन नगर कॉलोनी में रहने वाला मोहम्मद निजाम बिहार समस्तीपुर का मूल निवासी था। वो यहां पत्नी खुशी, बेटे दिलशाद व बेटी साइमा के साथ रहकर दिल्ली में ऑटो चलाता था। निजाम के शराब पीने के चलते अक्सर दंपती में झगड़ा होता था। तीन महीने पहले हुए झगड़े के दौरान निजाम ने पत्नी खुशी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद खुशी लकड़पुर इलाके में अपनी बहन के पास रहकर एक कंपनी में नौकरी करने लगी। दोनों बच्चों के साथ निजाम अकेला रह रहा था। दोनों बच्चे पास के इलाके में ही एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे।