पुलिस ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अपनी चार्जशीट व पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच के लिए सभी से पूछताछ में जुट गई है। इधर विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने शव को ले जाने में इस्तेमाल की गई आरोपियों से कार, युवती का मोबाइल और गांव सहराला से कोमल की अस्थियां बरामद कर ली हैं। उनकी फॉरेंसिक व डीएनए जांच की जाएगी। बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर सोहनपाल ने खुद को चौकी में दिखाने के लिए अपना मोबाइल चौकी में ही छोड़ दिया था।