पीड़िता ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की अपनी गली की तस्वीर
- फोटो : पीड़िता के ट्विटर अकाउंट से
यह लड़की फरीदाबाद के पर्वतिया कॉलोनी की रहने वाली है। उसने ट्वीट कर लिखा है, 16 फरवरी की मेरी शादी है और कैसे आएंगे मेहमान और कैसे आएगी बरात? नगर निगम फरीदाबाद के चक्कर काट-काट के हम थक चुके हैं। गली नंबर 76, पार्वतिया कॉलोनी, एनआईटी में उसका मकान है। उसने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री खट्टर, अनिल विज और यशपाल मुरार को टैग किया है।