फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
24 घंटे कमरे में बंद रहा शव
पुलिस के अनुसार मृतक राजेंद्र का शव 24 घंटे से अधिक समय तक घर में बंद रहा। इससे आसपास बदबू फैल रही थी। मंगलवार सुबह जब राजेंद्र की दूसरी पत्नी उसे ढूंढती हुए एसजीएम नगर पहुंची तो उसे कुछ शक हुआ। बदबू के चलते उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल एसजीएम नगर थाना में पहली पत्नी, बेटी व भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।