फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेले की तस्वीरें: पंजाबी गायक जस्सी ने जमाया रंग, कश्मीरी शॉल के दीवाने हुए पर्यटक; युवाओं में क्रेज

Sat, 22 Feb 2025 06:34 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

सूरजकुंड में चल रहा 38वां अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला पूरे शबाब पर है। मेला में आने वाले प्रत्येक पर्यटक को कलाकार, बुनकर, शिल्पकारों के साथ ही देशी विदेशी लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
कोका तेरा कुछ-कुछ कहंदा.. नी कोका...दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, लोंग दा लश्कारा, चन्ना वे घर आ जा वे... जैसे मस्ती भरे पंजाबी गीतों से गायक जसबीर जस्सी ने सूरजकुंड मेला परिसर में धूम मचा दी। महा स्टेज पर पर्यटकों ने गीतों का जमकर आनंद लिया। सभी लोग पंजाबी गायक जसबीर जस्सी के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

2 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, एमडी डा. सुनील कुमार व जीएम आशुतोष राजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे और दुनिया भर से आए पर्यटकों का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन

3 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
मंच से प्रस्तुति देते हुए पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला शिल्प के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी पहचान बनता जा रहा है। जस्सी ने बाल्यकाल में संस्कारों पर जोर देते हुए सूफियाना गायकी से अपनी शुरुआत की।

4 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
बुल्ले शाह के कलाम तेरे इश्क नचाया कर थैया-थैया, आओ नी सईयो रल देवो नी बधाई, ते मैं वर पाया रांझण माही, अमीर खुसरो के छाप तिलक सब छीनी रे मो से नैना मिलाई के से धमाकेदार शुरूआत करते हुए जस्सी ने पंजाबी गीतों से दर्शकों का ऐसा मनोरंजन किया कि दर्शक अपने आपको झूमने से रोक नहीं पाए। जसबीर जस्सी ने हिंदी और हरियाणवी गीतों से भी दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

5 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी शॉल के दीवाने हुए पर्यटक
सूरजकुंड मेले में महिला पर्यटकों को कश्मीर के शॉल और सूट ने दीवाना बनाया हुआ है। कश्मीरी शॉल महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं और महिलाएं ने जमकर खरीदारी की। मेले में कश्मीर की स्टॉल पर शॉल और सूट मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड मेले में जमकर हो रही खरीदारी
कश्मीर के पहलगाम जिले से एजाज अपने साथ कश्मीर से प्रसिद्ध शॉल, स्टॉल, दुपट्टे, सूट और साड़ी लेकर पहुंचे हैं। महिला पर्यटकों का कश्मीरी शॉल देखते ही खरीदने का मन बन रहा है। कश्मीरी शॉल पर आरी वर्क, कानी वर्क, जामावर, पेपर मैशे की कढ़ाई पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
एजाज का कहना है कि उनकी तीन पीढ़ियां इस व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। उनके यहां पांच सौ से लेकर दो लाख रुपये तक का सामान मौजूद है। उन्हें मेले में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। 
विज्ञापन

8 of 8
सूरज कुंड मेला - फोटो : अमर उजाला
एजाज मेले में 10 वर्षों से आ रहे हैं। उन्होंने 200 लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। जिनमें 150 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें