फरीदाबाद में एक 28 साल की महिला पत्रकार पूजा तिवारी की आत्महत्या के मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉ. अनिल गोयलन, डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. धनल तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
2 of 10
पूजा तिवारी ने की आत्महत्या
- फोटो : फेसबुक
बता दें कि महिला पत्रकार ने कथित तौर पर अपने पांचवें मंजिल के फ्लैट की बालकनी से कूदकर रविवार देर रात आत्महत्या कर ली थी। पूजा इंदौर की मूल निवासी थी और एक अंग्रेजी पोर्टल डीएनए में फरीदाबाद की समस्याओं के बारे में लिखा करती थी।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : फेसबुक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूजा का लेख डीएनए में छपा था। उसपर उसने 1 अप्रैल को एक लेख लिखा था जिसमें तीन डॉक्टरों पर आरोप लगा था कि उनके पास मेडिकल डिग्री नहीं है लेकिन वो बड़े आराम से गर्भपात की किट उपलब्ध कराते हैं।
4 of 10
पूजा तिवारी ने की आत्महत्या
- फोटो : फेसबुक
पुलिस के अनुसार लेख न प्रकाशित करने के लिए पूजा ने उनसे 2 लाख रुपए की भी मांग की थी और पैसे न मिलने पर लेख प्रकाशित कर दिया गया। पूजा ने डॉक्टरों का स्टिंग भी किया गया था। लेख प्रकाशित होने के बाद डॉक्टरों ने पूजा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
5 of 10
पूजा तिवारी ने की आत्महत्या
- फोटो : फेसबुक
इस केस के दर्ज होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था और वो काफी परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
6 of 10
पूजा तिवारी ने की आत्महत्या
- फोटो : फेसबुक
इस मामले में पूजा का एक मेल भी काफी चर्चा में है जो उसने अपने एक पत्रकार मित्र को लिखा था।
विज्ञापन
7 of 10
पूजा तिवारी ने की आत्महत्या
- फोटो : फेसबुक
इस मेल में उसने लिखा कि मार्च के शुरूआती हफ्ते में वो अपने एक सहकर्मी को अपना पति बनाकर डॉक्टर के पास गई। वहां दोनों ने डॉक्टर को कहा कि वो गर्भपात कराना चाहते हैं और उन्होंने डॉक्टर को भी अपने भरोसे में ले लिया।
8 of 10
पूजा तिवारी ने की आत्महत्या
- फोटो : फेसबुक
फिर डॉक्टर ने उसे डॉक्टर अर्चना गोयल से मिलने की बात कही और अपने बॉस के कहने पर पूजा व उसके साथी अर्चना से मिलने के लिए भी निकले लेकिन डॉ. अर्चना ने सीधे उनसे ना मिलकर अपने पति के माध्यम से दोनों से बात की।
9 of 10
- फोटो : फेसबुक
पूजा के इस स्टिंग के बाद लेख प्रकाशित हुआ तो 8 अप्रैल को डॉक्टरों ने पूजा के खिलाफ ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए मांगने का केस ठोक दिया।