हथीन उपमंडल के गांव उटावड़ में लड़की से छेड़छाड़ करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
याहया के घर में एक रिश्तेदार की लड़की आई हुई थी पड़ोस के हामिद ने उसके साथ छेड़छाड़ की
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
गत दिनों पहले याहया के घर में एक रिश्तेदार की लड़की आई हुई थी। पड़ोस के हामिद ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसकों लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला उसी दिन समाप्त हो गया था लेकिन बुधवार दोपहर को लड़की पक्ष के लोगों ने हामिद व तीन अन्य को अपने घर के सामने गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से हामिद, दीन मौहम्मद, वसीम व रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से हामिद, दीन मौहम्मद, वसीम व रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी याहया हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चार हत्या के बाद छावनी में तब्दील हुआ उटावड़ गांव
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
चार हत्या के बाद छावनी में तब्दील हुआ उटावड़ गांव : हथीन उपमंडल के उटावड़ गांव में रिश्तेदार के घर आई युवती के साथ छेड़छाड को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। झगड़े में इस्लाम नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
हत्यारोपी याहया हरियाणा पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर गुडगांव में तैनात है
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी याहया हरियाणा पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर गुडगांव में तैनात है। जो कुछ समय से निलंबित चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भेजा गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
करीब 12 बजे अंध मौहल्ले में याहया पक्ष व दीन मौहम्मद पक्ष में तू-तू मैं-मैं हुई
6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कब हुई घटना : करीब 12 बजे अंध मौहल्ले में याहया पक्ष व दीन मौहम्मद पक्ष में तू-तू मैं-मैं हुई। इसी के चलते झगड़ा शुरू हो गया। दीन मौहम्मद उस वक्त खाना खा रहा था। झगड़े को सुनकर वह झगड़े स्थल की तरफ चल दिया। इसी दौरान याहया ने दीन मौहम्मद को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आये रज्जाक, हामिद, वसीम में याहया ने गोली मार दी
7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनकर आये रज्जाक, हामिद, वसीम को याहया ने गोली मार दी। चारों की घटना स्थल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हथीन पृथ्वी सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ मिनटो बाद पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस कप्तान ने लोगों से मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी
8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कप्तान ने लोगों से मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। उन्होनें याहया के घर में जाकर जहां से गोली चलाई गई थी मौका मुआयना किया।
पुलिस कप्तान के मौके पर पहुंचने के बाद चारों शवों को अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा
9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस कप्तान के मौके पर पहुंचने के बाद चारों शवों को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।
घर की सुरक्षा बढ़ा दी : चारों की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड की। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने एएसआई याहया के घर की सुरक्षा बढ़ा दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।