फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: फैक्टरी में फटे कई केमिकल ड्रम, 30 से अधिक मजदूर झुलसे; कई गाड़ियां जलीं, देखें Video

Mon, 16 Feb 2026 09:29 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

Faridabad Factory Blast : यह घटना औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस तरह से एक के बाद एक कई ड्रम फटे, उससे लगता है कि कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां थीं। 
विज्ञापन
1 of 8
फरीदाबाद में फैक्टरी में कैमिकल ड्रमों में धमाका - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर इलाके में एक निजी कंपनी में सोमवार शाम को हुए एक भीषण हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। कंपनी में मेटल शीट कटिंग का काम होता है, जिसके लिए सीएनसी मशीनें लगी हैं। शाम के समय जब कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी वहां रखे एक केमिकल ड्रम में अचानक धमाका हो गया। इसके बाद एक के बाद एक कई ड्रम फटते चले गए, जिससे आग लग गई और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
एंबुलेंस में घायलों को लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे का विवरण और बचाव कार्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को कंपनी में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान, अचानक एक ड्रम में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट ने आस-पास रखे अन्य ड्रमों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई और ड्रम फट गए। इस धमाके और आग की चपेट में आकर 30 से अधिक कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस कारण से यह धमाका हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
जांच और सुरक्षा पर सवाल
यह घटना औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस तरह से एक के बाद एक कई ड्रम फटे, उससे लगता है कि कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां थीं। मेटल शीट कटिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के भंडारण और उनकी सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। 

4 of 8
दमकल विभाग रेस्क्यू करते हुए - फोटो : अमर उजाला
दिए गए जांच के आदेश
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कंपनी प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और सभी औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा जांच की जाएगी। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
दमकल और पुलिस कर्मी भी आए चपेट में
घटना स्थल पर करीब 20 एम्बुलेंस पहुंची हैं। एक एम्बुलेंस चालक रवि ने बताया कि इसमें पुलिस कर्मचारी व दमकल विभाग के कर्मचारी भी जख्मी हुए हैं। सभी का बीके अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से कई गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
मजदूर ही नहीं अन्य लोग भी आए चपेट में
घायल विपिन ने बताया कि वह धमाके वाली जगह से 500 मीटर दूर सड़क पर थे, उनके साथ अन्य राहगीर लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। कंपनी के आसपास खुली दुकान संचालक भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
घायलों को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
जगमेश ने पेश की बहादुरी की मिसाल
दमकल विभाग के कर्मचारी जगमेश भी इस हादसे की चपेट में गंभीर रूप से  झुलस गए। उसके बावजूद घायल अवस्था में पांच लोगों को साथ लेकर वाहन चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, उनका उपचार किया जा रहा है, जिसके चलते परिजनों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा। कई घायल 70 से 80 फीसदी तक झुलसे हुए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
घायल को किया जा रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला
20 से 25 ड्रम फटे
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि करीब 20-25 ड्रम थे, जो एक बाद एक विस्फोट हो रहे थे। इस विस्फोट से करीब 100 मीटर में खड़े वाहन दुपहिया व कार जल के राख हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें