तलाशी करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिदों, साइबर कैफे और होटलों में चला तलाशी अभियान
रविवार को पुलिस ने पूरे क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें मस्जिदों के साथ अन्य धार्मिक स्थलों, साइबर कैफे, धर्मशालाओं, होटलों और गेस्ट हाउसों की भी जांच की गई। किरायेदारों के वेरिफिकेशन दस्तावेजों से लेकर सेकंड हैंड वाहनों की खरीद-फरोख्त तक की जांच की गई। इस दौरान दो शराब तस्कर भी पकड़े गए।