accident on lucknow expressway
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी के गली नंबर-छह में रहने वाले अफरोज अली (35)पुत्र अख्तर अली, मोहम्मद आबिद (32)पुत्र खुदाबख्श, मोहम्मद आफताब उर्फ अमन (18) पुत्र अख्तर अली, सज्जाद खान (51) पुत्र रजतखान व नाजिम अली (38) पुत्र हासिम अली सोमवार शाम को अपनी कार से उन्नाव के बांगरमऊ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ये सभी मछली के व्यापारी हैं।