फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बांगरमऊ जा रहे फरीदाबाद के दो लोगों की भीषण सड़क हादसे में मौत, तीन घायल, देखें तस्वीरें

Wed, 16 Sep 2020 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
accident on lucknow expressway - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी निवासी पांच लोग सोमवार देर रात लखनऊ एक्सप्रेस पर सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सुरक्षाकर्मियों ने देर रात कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद सारन थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में उनके घर-परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

2 of 5
दो मौतों के बाद गली में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
 परिवार के कुछ लोग देर रात ही कन्नौज के लिए निकल गए हैं। घर में सिर्फ महिलाएं हैं, जिन्हें अभी तक मामले की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के पास की गलियों में भी सन्नाटा पसर गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
accident on lucknow expressway - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी के गली नंबर-छह में रहने वाले अफरोज अली (35)पुत्र अख्तर अली, मोहम्मद आबिद (32)पुत्र खुदाबख्श, मोहम्मद आफताब उर्फ अमन (18) पुत्र अख्तर अली, सज्जाद खान (51) पुत्र रजतखान व नाजिम अली (38) पुत्र हासिम अली सोमवार शाम को अपनी कार से उन्नाव के बांगरमऊ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ये सभी मछली के व्यापारी हैं।

4 of 5
accident on lucknow expressway - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-22 मछली मार्केट में सभी मछली ट्रेडिंग का काम करते हैं। बांगरमऊ में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कानपुर व उन्नाव से मछली बाजार में भी जाने वाले थे। बांगरमऊ पहुंचने से पहले ही सोमवार देर रात करीब 11 बजे इनकी कार 222 किलोमीटर की दूरी पर एक मृत नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुघर्टना में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident on lucknow expressway - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज मेडिकल कॉलेज में सज्जाद खान व मोहम्मद आफताब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही जवाहर कॉलोनी के गली नंबर छह में मातम पसर गया। गली में सन्नाटा छा गया। आसपसा के घरों की महिलाएं अपने घरों के बाहर निकल कर इस दुघर्टना को लेकर शोकाकुल बातें करती दिखाई दी। वहीं पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग घायलों का फोन पर हालचाल पूछ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें