घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए बेडरूम में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर के बाद घर में इतनी धूल भर गई कि पांच मिनट तक किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन बड़ा हादसा हो सकता था। घर में रहने वाले अमित और उनका परिवार शुक्रवार रात को सो रहे थे। रात करीब 1.30 बजे जोरदार आवाज सुनाई दी। पूरा घर भूकंप जैसे झटके से बुरी तरह हिल गया।