फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी में सड़क के बीच बैठकर शराबी ने किया ड्रामा, नहीं मानने पर पत्नी ने की धुनाई और फिर...

Wed, 01 Jul 2020 03:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
शराबी का सड़क पर ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें एक शराबी व्यक्ति सड़क पर भरे गंदे पानी में बैठा दिखाई दे रहा है। लोग उसे समझाते दिख रहे हैं और फिर उसकी पत्नी वहां पहुंचती है। इसके बाद जो हुआ उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखें तस्वीरें....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शराबी पति को छड़ी से पीटती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में बारिश के गंदे पानी में सड़क के बीच में बैठ कर एक शराबी ने बहुत देर तक ड्रामा किया। इस बीच कई लोग उसे समझाने आए और लोगों ने उसे समझा कर हटने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की न सुनी।
विज्ञापन

3 of 4
पत्नी के समझाने पर भी नहीं माना शराबी, पानी में ही लेट गया - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच आसपास के लोग ये तमाशा देखते रहे तो उन्हीं में से किसी ने वीडियो बना लिया। जब वह उठने को तैयार नहीं हुआ तो उसकी पत्नी छड़ी लेकर पहुंच गई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी ने उस शख्स को समझाने की कोशिश की तो वो वहीं पानी में लेट गया।
विज्ञापन

4 of 4
शराबी पति को घसीट कर ले जाती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वहां एक और आदमी आया है और दोनों शराबी शख्स को घसीट कर वहां से ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें