आज से ठीक दो साल पहले एक जुलाई के दिन बुराड़ी संत नगर के एक घर में एक ही परिवार के 10 लोगों के शव फंदे से लटके पाए गए थे, जबकि घर की एक बुजुर्ग का शव जमीन पर पड़ा मिला था। एक साथ पूरे परिवार के फांसी लगाने की बात जब दुनिया के सामने आई तो हर कोई स्तब्ध था। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर एक पूरे परिवार ने ये कदम क्यों उठाया। जांच आगे बढ़ती रही कई डायरियों के पन्नों में छिपे राज लोगों के सामने आने लगे। धीरे-धीरे जब चीजें सामान्य होने लगीं तो लगभग डेढ़ साल बाद इस घर में एक किराएदार रहने आया। अब उन्हें रहते हुए भी लगभग सात महीने हो गए हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर एक समय भूतिया घर के नाम से पहचाना जाने वाला बुराड़ी के इस घर में रहने वालों की जिंदगी कैसी कट रही है और क्या अब भी पड़ोसी इस घर को देखकर डर जाते हैं....