फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikita Tomar Case: पूछताछ में आरोपी तौसीफ ने बताया कि अगर अपहरण में होता कामयाब तो क्या करता आगे

Fri, 30 Oct 2020 03:51 PM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ का बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पूरा हो गया। पुलिस ने आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 



 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से उसका निकिता के साथ कोई संपर्क नहीं था। साल 2018 में अपहरण कांड के बाद से निकिता ने उससे दूरियां बना ली थींं। उसने काफी कोशिश की उसका मोबाइल नंबर तलाशने की, लेकिन वह कामयाब नहींं हुआ। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में उसने फिजियोथेरपिस्ट की पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बावजूद उसे अपनी और परिवार की बेइज्जती की बात हमेशा दिल मे चुभती रहती थी। उसे पता लगा कि निकिता की पढ़ाई पूरी होने वाली है और अब परिवार वाले उसकी शादी कर देंगे। 
 

4 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वह चाहता था कि बंदूक के बल पर निकिता का अपहरण करेगा और उससे शादी कर अपनी व परिवार की बेइज्जती का बदला लेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 26 अक्तूबर को सोहना रोड स्थित अपना घर सोसायटी में रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की तौसीफ नामक युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथ रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी हत्यारों का विरोध किया था। इसी दौरान तौसीफ ने निकिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें