मोदी जी की कार्यशैली व उनकी योजनाएं लोगों को इतनी प्रभावित कर रही अब लोग उसे अपने शादी के कार्ड तक पर छपवा रहे हैं। ऐसे ही लोगों में एक हैं कथक गुरु पुलकित मिश्र।
विज्ञापन
2 of 12
wedding card
शालीमार गार्डन निवासी कथक गुरु पुलकित मिश्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली व देश में चलाई जा रही उनकी योजनाओं से इस कदर प्रभावित हैं कि अपनी शादी के कार्ड के बैक कवर पर मोदी की तकरीबन सारी योजनाओं को छपवा रखा है।
विज्ञापन
3 of 12
wedding card
- फोटो : अमर उजाला
इस अनूठे शादी के कार्ड की वजह से इन दिनों वे काफी चर्चा में हैं।
4 of 12
wedding card
- फोटो : अमर उजाला
बकौल पुलकित उन्होंने अपने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कई धर्म गुरुओं और जाने माने राजनीतिकों के साथ पीएम मोदी को भी न्योता भेजा है।
विज्ञापन
5 of 12
wedding card
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन सी ब्लॉक में रहने वाले रामबहादुर मिश्र के बेटे पुलकित मिश्र दिल्ली-एनसीआर में बच्चों को कथक सिखाते हैं।
विज्ञापन
6 of 12
wedding card
पुलकित दिल्ली के यमुना विहार निवासी डीपीएस की टीचर दीपशिखा से पहली मार्च को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 12
pulkit mishra
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अशोका रोड स्थित एक फार्म हाउस में विवाह की सारी रस्में होंगी।
8 of 12
wedding card
- फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला’ से बातचीत में पुलकित कहते हैं कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, वह उनके कार्यों और योजनाओं से प्रभावित हैं।
9 of 12
pulkit mishra
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोगों के हित के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, गंगा-यमुना स्वच्छता अभियान और नोट बंदी प्रमुख हैं।
10 of 12
pulkit mishra
- फोटो : अमर उजाला
पुलकित ने बताया कि उन्होंने शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, अमित शाह, मनोहर परिकर, किरण रिजिजू, मुरली मनोहर जोशी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावेड़कर, उमा भारती, मेनका गांधी और मनोज तिवारी को शादी का न्योता भेजा है।
11 of 12
pulkit mishra
- फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा बाबा रामदेव व अन्य धार्मिक गुरुओं को भी शादी में आने का निमंत्रण दिया है। कई नेताओं ने उनकी शादी में आने का आश्वासन भी दिया है।
कार्ड में यह हैं प्रमुख योजनाएं
प्रधानमंत्री जन धन योजना, आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, फसल बीमा योजना आदि।