फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी एक खास इंफेक्शन से जूझ रही हैं सपना, खाना तक हो रहा है मुश्किल

Wed, 14 Sep 2016 04:46 PM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 7
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अभी तक वह आईसीयू से बाहर नहीं आई हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, उनकी आंतों में अभी इंफेक्शन है, जिस कारण उन्हें केवल लिक्विड आहार ही दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
बेटी की इस हालत से उनकी मां नीलम दुखी हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग उनकी बेटी की खुशी नहीं पचा पा रहे हैं। आत्महत्या की कोशिश के बाद से वह नजफगढ़ के क्लिफटन स्प्रिंग हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। अस्पताल की गैलरी में बैठी नीलम ने बताया कि सपना को लेकर बाहर तरह-तरह की चर्चा हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
सपना यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में अपने स्टेज कार्यक्रम करती है। इसके अलावा कुछ कार्यक्रम मुंबई और गुजरात में भी होने थे। 

4 of 7
नेशनल चेस चैंपियन अनुराधा बेनीवाल की कड़ी टिप्पणी
सपना ने इस घटना से पहले अंतिम कार्यक्रम मेरठ के एक गांव में किया था। उन्होंने बताया कि अभी सपना को सही होने में काफी वक्त लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
क्योंकि जहरीले पदार्थ के कारण उसकी आंतें संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से उनका पूरा परिवार परेशान चल रहा था। वह खुद कई बार पुलिस के दरवाजे पर गई, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
9 वर्ष की उम्र से कर रही डांस- सॉलिड बाडी रै... गीत से हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका बनी सपना के कंधों पर अपने पिता की मौत के बाद से जिम्मेदारी आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक से
अपने डांस के दम पर ही वह अपनी मां, भाई व बहन के साथ परिवार को चला रही थी। 9 वर्ष की उम्र में ही उसने डांस सीख लिया था। उसके डांस ने ही उसे प्रसिद्धि दिलाई। लेकिन एक रागनी ने उसकी जिंदगी में भूचाल ला दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें