फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फर्जी आईएफएस जोया की कोठी में था पुलिस का एस्कॉर्ट रूम, आज खानी पड़ रही जेल की रोटी

Sat, 06 Apr 2019 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
fake ifs - फोटो : अमर उजाला
बड़े सरकारी अधिकारियों पर रौब गांठने वाली फर्जी आईएफएस जोया खान ने बृहस्पतिवार रात लुक्सर जेल में आम महिला कैदियों के साथ रात गुजारी। इस दौरान जोया गुमसुम दिखाई दी और उसने किसी से बातचीत नहीं की। उसने किसी भी खास चीज की मांग नहीं की। अब उसके बारे में खुलासा हुआ है कि उसकी मेरठ वाली कोठी में पुलिस का एस्कॉर्ट रूम था। यही नहीं उसके बारे में कई और भी बड़े खुलासे भी हुए हैं...
विज्ञापन

2 of 8
fake ifs - फोटो : अमर उजाला
फर्जी आईएफएस जोया खान की आलीशान कोठी मेरठ कैंट स्थित तिवारी कंपाउंड में है। जहां पर उसकी फैमिली भी रहती है। जोया खान की कोठी में पुलिस का एस्कॉर्ट रूम बना है, जिसमें पुलिस अक्सर आराम किया करती थी। आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बंगले की तरह ही जोया की कोठी पर पुलिस का पहरा होता था। जोया के फर्जीवाडे़ में उसका परिवार भी गुनहगार है। पुलिस मानती कि बेटी के आगे-पीछे पुलिस घूम रही है। लेकिन कभी क्या परिवार ने पूछा नहीं कि आखिर उसको कौन सा अधिकार है।
विज्ञापन

3 of 8
fake ifs - फोटो : अमर उजाला
कोठी में वीआईपी अंदाज
एस्कॉर्ट में चलने वाले पुलिसकर्मी कहते हैं कि जोया की कोठी में सारे वीआईपी अंदाज थे। जोया से कौन मिलने जाएगा, पुलिस को क्या करना है और खाने-पीने की क्या व्यवस्था है, इनकी अलग-अलग व्यवस्था बनाने के लिए कोठी में नौकर लगे थे। जोया की नीली बत्ती लगी एसयूवी गाड़ी जैसे ही कोठी में आती थी, तुरंत पुलिस की एक गाड़ी वहां लग जाती थी। पुलिस कर्मी उसको हमेशा प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में प्रमुख सचिव समझकर सेल्यूट करते थे।

4 of 8
fake ifs - फोटो : अमर उजाला
क्लीनिक नहीं पहुंचा पिता
जोया का पिता डॉ. अयूब खान का लालकुर्ती बड़ा बाजार में खान क्लीनिक है। लोगों ने डॉ. खान की लालकुर्ती इलाके में आम शोहरत अच्छी बताई है। बेटी जोया की गिरफ्तारी के बाद तीन दिन से अयूब अपने क्लीनिक पर नहीं पहुंचा। कंपाउंडर सलीम ने बताया है कि डॉ. खान से तीन दिन से संपर्क नहीं हुआ है। जोया को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। तीन दिन से कोठी में भी सन्नाटा पसरा है। पुलिस शुक्रवार को जोया की कोठी पर पहुंची थी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

5 of 8
fake ifs - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में थे कई ठिकाने
पुलिस के मुताबिक जोया खान के दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकाने थे। कई फ्लैट जोया ने किराये पर ले रखे हैं। दिल्ली-एनसीआर में जोया के कई गोरखधंधे भी बताए गए हैं। उसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जोया और उसके पति के बहुत महंगे खर्च थे। वह कैसे पूरे होते थे, इसकी जांच करना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 8
fake ifs - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से चार दिन पहले पुलिस की एस्कॉर्ट लेकर फर्जी आईएफएस महिला जोया खान शहर में घूमी थी। जोया खान और उसके पति हर्ष प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छह जिलों की पुलिस जोया को बगैर जांच किए वीआईपी सुविधा मुहैया करा देती थी। कभी किसी ने जानने का भी प्रयास तक नहीं किया तो आखिर जोया कौन है। ये मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का है। क्योंकि जोया के साथ में चलने वाले पुलिसकर्मी भी जोया को प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में प्रमुख सचिव होना मानते थे।
विज्ञापन

7 of 8
fake IFS case, noida police
कंट्रोल रूम से आती थी कॉल
फर्जी आईएफएस अफसर जोया खान को सीधे थानेदार के सीयूजी नंबर पर कॉल करती थी। उन्हें हड़काकर पूछती थी कि एस्कॉर्ट कहां रह गई। थानेदार बोलते कि हमें तो कोई संदेश नहीं आया। तभी दो-तीन मिनट बाद कंट्रोल रूम से थानेदार के पास कॉल आती थी कि मैडम को एस्कॉर्ट मुहैया कराओ। दौराला, कंकरखेड़ा, सदर बाजार थाने से वह एस्कॉर्ट ले चुकी थी।
विज्ञापन

8 of 8
fake IFS case, noida police
यूनाईटेड नेशन के फर्जी आईकार्ड से देती थी झांसा
पुलिस ने जोया खान से यूनाईटेड नेंशस ऑर्गनाईजेशन सिक्योरिटी काउंसिल का पर्सनल फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है। इसमें न्यूक्लियर पॉलिसी ऑफिसर स्टेशन-वाशिंगटन डीसी दर्ज है। इसके अलावा यूनाईटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट्स के फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर फर्जी मोहर लगी है। इस पर वुडवार्ड अपार्टमेंट पीएलएनडब्ल्यू वाशिंगटन डीसी लिखा है। वहीं, एक ड्राइविंग लाइसेंस जोया के नाम से मूल पते मेरठ के नाम पर दर्ज है, जो परिवहन निगम ने जारी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें