बीबीए छात्रा शिवांगी को गोली मारने वाले एलएलबी छात्र नवतेज सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ मसूरी राजकुमार ने बताया कि नवतेज की रिश्तेदार लड़की की सिद्धू से दोस्ती है। इसे लेकर दोनों में खुन्नस है।
विज्ञापन
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
2 of 9
कई बार मारपीट हो चुकी है। मंगलवार को मेरठ में उस लड़की का बर्थडे था। सिद्धू भी उसे विश करने गया था। वहां इनमें झगड़ा हुआ, नवतेज ने सिद्धू को पीट दिया था।
विज्ञापन
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
3 of 9
इसके बाद सिद्धू ने नवतेज को फोन कर चैलेंज दिया कि बुधवार को एग्जाम सेंटर पर मिलना, वह उसे देख लेगा। इस पर नवतेज दोस्तों संग आया था और कैंपस में फायरिंग की थी।
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
4 of 9
एसओ ने बताया कि हमलावर काजीपुरा के रहने वाले नवतेज, वरुण, हिमांशु और गोविंदपुरम का गौरव हैं। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। अभिषेक सिंह सिद्धू हापुड़ का रहने वाला है। नवतेज और सिद्धू 12वीं में साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
5 of 9
स्कूल के बाद दोनों ने डासना स्थित अलग-अलग कॉलेज में एडमिशन लिया था। इस दौरान सिद्धू की दोस्ती नवतेज की रिश्तेदार लड़की से हो गई थी। तभी से इनमें खुन्नस चली आ रही है। जहां भी दोनों मिलते हैं, झगड़ने लगते हैं। पिछले दिनों काजीपुरा में मैच के दौरान इनमें मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
6 of 9
वहीं, दूसरी ओर छात्रा को गोली लगने की घटना का असर छात्र-छात्राओं पर दूसरे दिन भी देखने को मिला। बृहस्पतिवार को इंमेंटेक में परीक्षा देने पहुंचे बीबीए-बीसीए के विद्यार्थियों में घटना की दहशत देखने को मिली।
विज्ञापन
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
7 of 9
नवतेज का कहना है कि रॉयल कॉलेज से लॉ कर रहा है। कॉलेज वाले झूठ बोल रहे हैं कि कॉलेज से उसे निकाल दिया है। बता दें कि रॉयल लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि कॉलेज नहीं आने, उपस्थिति पूरी नहीं होने के साथ एग्जामिनेशन फार्म नहीं भरने के चलते छात्र नवतेज का नाम बीते दिसंबर में ही काट दिया गया था। इसने पूरे एग्जाम भी नहीं दिए थे। नवतेज अब रॉयल कॉलेज का छात्र नहीं है।
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
8 of 9
बुधवार को इंमेंटेक कॉलेज कैंपस में एलएलबी छात्र ने सिद्धू पर गोली चलाई थी। गोली कॉलेज में एग्जाम देने आई सिद्धू की क्लासमेट शिवांगी अग्रवाल की पीठ में लगी थी। शिवांगी और सिद्धू आईएमएस कॉलेज डासना में बीबीए सेकेंड ईयर में पढ़ते हैं। शिवांगी की हालत खतरे से बाहर है। वह कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती है।
शिवांगी पर कॉलेज में गोली चलाने वालों ने बताया पूरा सच
9 of 9
आईएमएस कॉलेज के एडमिन इंचार्ज को इस बात की भनक पहले ही लग चुकी थी कि इंमेंटेक कॉलेज के बाहर सिद्धू और नवतेज के बीच लड़ाई होगी। बावजूद इसके पुलिस को सूचना नहीं दी।