19 दिसंबर को छात्रा के फेसबुक मैसेंजर पर उसके किसी दोस्त के नाम से एक लिंक भेजा गया। हैकर ने उसे एक प्रॉक्सी लिंक बताया था, जिसके जरिये कोई भी वेबसाइट खोली जा सकती है। छात्रा ने लिंक चेक करने के लिए उस पर क्लिक किया तो फेसबुक पर लॉग इन करने का विंडो खुल गया। छात्रा ने उस विंडो पर जैसे ही अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन किया उसका प्रोफाइल हैक हो गया।