फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेंजर पर आने वाले इस लिंक से हैक हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट, मुसीबत में फंसी एक छात्रा

Thu, 11 Jan 2018 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
छात्रा के फेसबुक मैसेंजर पर लिंक भेज उसका प्रोफाइल हैक करने का मामला सामने आया है। हैकर अब छात्रा की फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों को भी वही लिंक भेज रहा है। साथ ही छात्रा के मुसीबत में फंसे होने की बात पोस्ट कर लोगों से पेटीएम में रकम ट्रांसफर करने को कह रहा है। पीड़ित छात्रा सेक्टर-62 के एक शिक्षण संस्थान में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
19 दिसंबर को छात्रा के फेसबुक मैसेंजर पर उसके किसी दोस्त के नाम से एक लिंक भेजा गया। हैकर ने उसे एक प्रॉक्सी लिंक बताया था, जिसके जरिये कोई भी वेबसाइट खोली जा सकती है। छात्रा ने लिंक चेक करने के लिए उस पर क्लिक किया तो फेसबुक पर लॉग इन करने का विंडो खुल गया। छात्रा ने उस विंडो पर जैसे ही अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन किया उसका प्रोफाइल हैक हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
​अब हैकर छात्रा की फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों को वही छात्रा के नाम से भेज रहा है। साथ ही हैकर छात्रा के फेसबुक वॉल पर उसके मुसीबत में फंसे होने की बात पोस्ट कर लोगों से पेटीएम वॉलेट में रकम ट्रांसफर करने को कह रहा है। छात्रा के अनुसार कुछ लोगों ने हैकर के पेटीएम वॉलेट में दो-तीन हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए हैं।

4 of 5
facebook
पॉर्न साइट से फोटो हटाने का भी झांसा दे रहा है: छात्रा के अनुसार हैकर लोगों को लिंक भेजकर ये भी झांसा दे रहा है कि उनकी फोटो पॉर्न साइट पर अपलोड कर दी गई है। भेजे जा रहे लिंक को ओपन कर पॉर्न साइट से अपनी फोटो हटा दें। झांसे में आकर लोग जैसे ही लिंक पर क्लिक कर रहे उनका प्रोफाइल भी हैक हो जा रहा है। छात्रा के अनुसार उसे जिस दोस्त के फेसबुक अकाउंट से लिंक आया था, उससे बात करने पर पता चला कि उसका भी प्रोफाइल हैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनजान लिंक व ईमेल से रहें सावधान: साइबर विशेषज्ञ अनुज दयाल केअनुसार के आपके ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाले अनजान लिंक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। इनके जरिये न केवल आपका अकाउंट हैक हो सकता है, बल्कि हैकर उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। जैसा कि फेसबुक वाले इस केस में हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स किसी भी अनजान लिंक या ईमेल को न खोलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें