tunnel in delhi
धमाके के बाद लोग घबरा कर अपने-अपने घरों से बाहर निकल और पुलिस को फोन किया। सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के साथ-साथ ही क्राइम टीम, बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। बाद में इंडियन ऑयल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद उसके आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रही द्वारका पुलिस के अनुसार मामले में पांच आरोपी थे, जिसमें से एक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस उसे इस मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। उसका नाम जुबैर है। जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है।