हर महीने आठ-दस मामले आते हैं: महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक अंजू तेवतिया पारिवारिक विवाद के मामलों में जिला पुलिस की तरफ से संबंधित पक्षों की काउंसलिंग कर रिश्तों को टूटने से बचाने का प्रयास करती हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मोबाइल और सोशल मीडिया से परिवारों, खासतौर पर पति-पत्नी में विवाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर माह ऐसे आठ-दस मामले महिला थाने में भी आते हैं। इस तरह के ज्यादातर मामलों में परिवार काउंसलिंग के बाद भी टूट जाते हैं। कुछ मामलों में लोग अपनी गलती समझ सामान्य जिंदगी में लौटने का प्रयास करते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी हैं कि सोशल मीडिया और स्मार्ट फोन पर दायरा सीमित कर परिवार व समाज के लिए भी वक्त निकालें। साथ ही एक-दूसरे पर भरोसा करें।