फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता खुलवाते ही आपको मिल जाते हैं ये 5 अधिकार, आपके लिए जानना है बेेहद जरूरी

Sun, 17 Dec 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bank account - फोटो : अमर उजाला
बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करवाने की अनिवार्यता के बाद बैंक खाते से जुड़ी निजी जानकारी के लीक होने का डर सबको सताने लगा है। ऐसे में बैंक अकाउंट रखने वाले हर शख्स के लिए ये जरूरी है कि वो अपने उन 5 अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी रखे जो बैंक खाता खुलवाते समय उसे प्राप्त होता है...
विज्ञापन

2 of 6
(1) अगर आपका बैंक में खाता है इसके बावजूद आपको चेक कलेक्शन में देरी हो रही है तो आपके पास बैंक से मुआवजा पाने का अधिकार है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
(2) अगर आपके बैंक खाते से कोई भी लेन-देन ऐसा हुआ है जिसे आपने नहीं किया है या जिसकी जानकारी आपको नहीं है तो ऐसे अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन के लिए बैंक ग्राहक को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

4 of 6
- फोटो : PTI
(3) अगर आप किसी बैंक में खाता खुलवाना चाहते हैं और आपके पास परमानेंट एड्रेस नहीं है तो बैंक आपका खाता खोलने से मना नहीं कर सकता।
विज्ञापन

5 of 6
(4) आपके खाते से संबंधित कोई भी जानकारी बेहद निजी होती है। अगर कोई भी जानकारी आपकी अनुमति के बिना लीक होती है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(5) बैंक किसी भी ग्राहक के साथ जाति,धर्म या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं कर सकता। अगर ऐसा किया जाता है तो इसके लिए बैंक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें