सोमवार को सम-विषम नियम की कठिन परीक्षा दिल्ली ने पास कर ली। कुछ दिक्कतें आईं मगर वो जनता की इच्छा शक्ति से बड़ी नहीं नहीं थीं। मेट्रो और बसों में भी पीक ऑवर्स के दौरान करीब-करीब उतनी ही भीड़ थी, जितनी आम कामकाजी दिनों में होती है। हालांकि सड़कों पर सुकून था। कानून और इच्छा शक्ति के बूते सबकुछ ठीक रहा।
विज्ञापन
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
2 of 11
ट्रैफिक पुलिस, एसडीएम और परिवहन विभाग की टीमों ने करीब 2000 चालान किए, हालांकि इनमें दूसरे राज्यों के वाहन ज्यादा थे। इसके अलावा 68 ऑटो रिक्शा के चालान शिकायत पर किए गए।
विज्ञापन
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
3 of 11
वहीं गोपाल राय ने बस देने के लिए हामी भरने के बाद बस नहीं देने वाले स्कूल मालिकों को दगाबाज कहा है। उन्होंने टॉप-20 स्कूलों के नाम जारी करने के साथ कहा है कि जिन 283 स्कूलों ने 1437 बसें नहीं दीं, उनकी दगाबाजी सार्वजनिक की जाएगी।
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
4 of 11
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सम-विषम फार्मूले की लगातार तीसरे दिन की सफलता पर जनता को बधाई दी है। राय का कहना है कि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। डीटीसी, क्लस्टर और प्राइवेट कांट्रैक्ट कैरिज मिलाकर 7143 बसें सड़क पर उतारी गईं।
विज्ञापन
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
5 of 11
कांट्रैक्ट वाली सिर्फ 9 बजें शनिवार-रविवार के मुकाबले बढ़ीं। गोपाल राय ने बताया सरकार ने इमरजेंसी सर्विस के लिए जो 100 बसें रखीं थी, उसकी मांग के लिए 011-42400400 नंबर पर कोई फोन नहीं आया।
विज्ञापन
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
6 of 11
odd even 7
विज्ञापन
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
7 of 11
परिवहन मंत्री ने कहा एक्सपर्ट से बातचीत करके जो प्रदूषण का ट्रेंड सामने आया रहा है उसमें दिल्ली के बॉर्डर इलाके के प्रदूषण में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन अंदरूनी दिल्ली का प्रदूषण घटा है।
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
8 of 11
एनसीआर में सम-विषम लागू नहीं है और डीजल वाहन रात को प्रवेश करते हैं। पन्द्रह दिन के बाद ट्रेंड देखकर पड़ोसी राज्यों की सरकार से सम-विषम के लिए संपर्क करेंगे। वहीं केन्द्रीय परिवहन मंत्री से ईस्ट-वेस्ट पेरिफेरल कॉरिडोर जल्द पूरा कराने के लिए मिलेंगे।
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
9 of 11
प्रदूषण समिति के अध्यक्ष व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि प्रदूषण कितना कम हुआ, यह पन्द्रह दिन में अंतिम रूप से पता चलेगा। लेकिन सड़क पर यात्रा पूरी करने में लगने वाला समय आधा हो गया है।
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
10 of 11
जो सड़क पर प्रदूषण झेलना पड़ता है, वह आधा हो गया है। जनता ने इसे अपना आंदोलन बनाया है। सड़क पर नियम के उलट नंबर की गाड़ी लेकर निकलने वालों की नंबर प्लेट लोग घूर रहे हैं। डीएमआरसी ने 32 लाख यात्रियों के हिसाब से तैयारी की थी, लेकिन प्रबंध निदेशक मंगू सिंह का कहना है कि पिछले सोमवार के बराबर यात्री ही मेट्रो में आए। कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई।
सम-विषम पास: 'अग्निपरीक्षा' पर भारी पड़ी दिल्ली की इच्छा
11 of 11
निगरानी के लिए 65 टीमें बनाईं थीं। बसें अभी भी खाली चली हैं। लोगों ने कारपूल किया, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भार कम पड़ा। उन्होंने जनता, दिल्ली के मुख्यमंत्री, पुलिस-सिविल डिफेंस, मीडिया और डीएमआरसी-डीटीसी को सफलता का श्रेय दिया।