दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण जहरीली हो चुकी हवा और धुंध के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने पांचवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए चिंता जताते हुए यह भी कहा है कि स्कूलों में अब कोई आउटडोर एक्टिविटी नहीं होगी न ही एसंबली होगी।
विज्ञापन
All primary schools will remain closed tomorrow, if needed will extend order till day after: Manish Sisodia,Delhi Minister #delhipollution pic.twitter.com/y1nlvwn8rv
— ANI (@ANI) November 7, 2017
Outdoor activities including assemblies should not take place in schools: Manish Sisodia,Delhi Minister #delhipollution
— ANI (@ANI) November 7, 2017
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए प्राधिकरण ईपीसीए(पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण) ने इसे कम करने को कई निर्देश दिए हैं।
इसमें जो सबसे अहम है वो है पार्किंग फीस का चार गुना बढ़ाना। ईपीसीए ने प्रस्ताव रखा है कि प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्राइवेट गाड़ियां चलाने से हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग फीस चार गुना बढ़ा दी जाए।
आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह की धुंध छाई वो दिवाली के अगले दिन से भी ज्यादा थी। यही वजह है कि प्राधिकरण ने कई कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है जिससे प्रदूषण कम किया जा सके।
मेट्रो का किराया हो सकता है सस्ता
demo pic
इसमें दूसरा अहम प्रस्ताव मेट्रो के किराए को कम करना है। यह सिर्फ पीक-आवर में ही नहीं बल्कि दस दिनों के लिए करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही मेट्रो के कोच और फेरे भी बढ़ाए जाएं।
प्राधिकरण ने ऑड-ईवन को दोबारा लागू करने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही डीटीसी बसों के फेरे भी बढ़ाए जाने की बात है। ईपीसीए ने कहा है कि हर वो कदम उठाया जाए जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले और लोग अपनी गाड़ियां कम इस्तेमाल करें।
साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों को भी रोका जाए लेकिन इसमें जरूरत की वस्तुओं को नहीं रोका जाए। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान को जल्द से जल्द तैयारियां करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य भी रोके जाएं।
मेट्रो सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 8000 जवानों को बांटे मास्क
मेट्रो सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 8000 जवानों को बांटे मास्क
- फोटो : ani
दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों को 8000 मास्क वितरित किए गए। 5000 मास्क एयरपोर्ट सिक्योरिटी में लगे सुरक्षाकर्मियों को और 1000 अन्य को बांटे गए।
दिल्ली में वायु की गुणवत्ता कल शाम उस वक्त से गिरनी शुरु हुई जब नमी प्रदूषण के कणों से मिलने लगी। आज सुबह 10 बजे तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीए) ने हवा की क्वालिटी बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड की जिसका मतलब है कि ग्रेडेड रिसपॉन्स एक्शन प्लान अपना काम शुरु करेगा।
प्रदूषण की इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली को गैस का चेंबर करार दिया है। उन्होंने लिखा है, दिल्ली गैस चेंबर बन गया है। साल के इस भाग में हर बार ऐसा होता है। हमें दिल्ली से सटे राज्यों में जलाई जाने वाली पराली का समाधान ढूंढना होगा।
Delhi has become a gas chamber. Every year this happens during this part of year. We have to find a soln to crop burning in adjoining states
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 7, 2017
Considering high level of pollution, I have requested Sh Manish Sisodia, Education Minister, to consider closing schools for a few days
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 7, 2017
हाईकोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब
DELHI HIGH COURT
दिल्ली हाईकोर्ट ने भी राजधानी के प्रदूषण को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से जवाब मांगा है कि वह पराली जलाने को लेकर क्या कार्रवाई कर रहे हैं।
इसके अलावा हाईकोर्ट ने पाया कि समस्या बहुत गंभीर है जब यह निर्देश दिया जाए कि बच्चों के स्कूल बंद हों और लोग सुबह की सैर पर भी ना जाएं। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाना इस समस्या का एक कारण हो सकता है लेकिन इसके अन्य भी कई कारक हैं।
इसके साथ ही आज एनजीटी ने कहा कि दिल्ली में इस वक्त इमरजेंसी की स्थिति है। ट्रिब्यूनल ने यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सरकार से बचाव के लिए क्या किया जा रहा है इस पर जवाब मांगा है। यह जवाब सरकारों को 9 नवंबर तक देना है।
वहीं दिल्ली में 19 नवंबर को होने वाले एयरटेल हाफ मैराथन को रद्द करने के लिए आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्र लिखा।
इस पत्र में एसोसिएशन ने बेहद खराब अवस्था में पहुंच चुके वायु प्रदूषण का हवाला दिया है। इसके साथ ही आईएमए ने दिल्ली को स्वास्थ्य के हिसाब से इमरजेंसी के दौर में बताया है।
उन्होंने अपील की है कि स्कूल बंद कर दिए जाएं और लोग बाहर ना निकलें। आज स्मॉग के कारण ही दिल्ली के हवाई अड्डे पर 20 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ी या उड़ने में समस्या का सामना किया। हालांकि इसका एक कारण एक रनवे का बंद होना भी है।