दिल्ली-एनसीआर आज(7 नवंबर) सुबह से ही जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। हालत इतनी खराब है कि गाड़ियों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में ऐसी स्थिति सोमवार शाम से ही बनी हुई है। धुंध की वजह से सोमवार को विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई थी और आज तो और भी बदतर हालात हैं।
दिल्ली के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर तक पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगले 4-5 दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। सड़क ही नहीं स्मॉग की वजह से रेल यातायात और हवाई यातायात पर भी प्रभाव देखा गया। करीब 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
#Delhi: Air Quality of Lodhi Road area, prominent pollutants PM 2.5 & PM 10 in 'poor' category. pic.twitter.com/a5ExFPvTJl
— ANI (@ANI) November 7, 2017
वहीं दूसरी ओर सोमवार शाम से दिल्ली के बढ़े हुए प्रदूषण के बाद आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखकर 19 नवंबर को होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन को रद्द करने को कहा है।
Indian Medical Assoc writes to Delhi CM, calls for cancellation of Airtel Delhi Half Marathon on 19 Nov,due to 'high level of air pollution'
— ANI (@ANI) November 7, 2017
#Delhi: Visuals of smog from India Gate and Rajpath pic.twitter.com/vsnPbWdlHr
— ANI (@ANI) November 7, 2017