शकरपुर में बृहस्पतिवार रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने दो मासूम बेटों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुइसाइड नोट लिखकर पति द्वारा प्यार नहीं किए जाने की वजह लिखी है। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, नीतू के पति ने आरोपों को खारिज किया है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली)
विज्ञापन
पति से प्यार न मिला तो मासूम बच्चों को मार कर दे दी जान
2 of 6
जानकारी के मुताबिक टैगोर गार्डन निवासी नीतू सिंह (35) की शादी करीब छह साल पहले सुंदर ब्लॉक शकरपुर निवासी राहुल ठाकुर से हुई थी। राहुल गुड़गांव स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। राहुल मां माया देवी, भाई राजेश ठाकुर, भाभी शैलजा और उनके बच्चों के साथ रहता है। राजेश ठाकुर परिवार और मां के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं, वहीं राहुल दूसरी मंजिल पर रहता है।
विज्ञापन
पति से प्यार न मिला तो मासूम बच्चों को मार कर दे दी जान
3 of 6
बृहस्पतिवार को राहुल करीब नौ बजे घर लौटा। रोज की तरह कुछ देर के लिए पहली मंजिल पर रुका। अपने बच्चों को नहीं देखकर वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा। बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से उसने झांक कर देखा तो अंदर नीतू पंखे से रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। राहुल के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंचे तो दोनों बच्चों तनिष्क (5) और रेयान (2) को फर्श पर पड़ा हुआ देखा।
पति से प्यार न मिला तो मासूम बच्चों को मार कर दे दी जान
4 of 6
उनके मुंह से झाग निकल रहा था। राजेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही इस बाबत कोई मामला दर्ज होगा। नीतू ने अपने सुइसाइड नोट को अंग्रेजी और हिंदी में लिखा है। सुइसाइड नोट के मुताबिक ‘आई लव्ड यू बट यू नेवर लव मी, मुझसे और बर्दाश्त नहीं हो रहा, आई क्विट।
विज्ञापन
पति से प्यार न मिला तो मासूम बच्चों को मार कर दे दी जान
5 of 6
हालांकि नीतू के भाई नरेंद्र ने इस लिखावट को उसकी बहन की लिखावट मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस भी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से इसकी जांच करवा रही है। नरेंद्र ने राहुल पर भाभी से संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इस बात की जानकारी होने पर उसकी बहन ने विरोध किया। शादी के बाद से ही राहुल नीतू को तंग करने लगा और अकसर पिटाई करता था।
पति से प्यार न मिला तो मासूम बच्चों को मार कर दे दी जान
6 of 6
राहुल ने नीतू को रुपये देना बंद कर दिया था। अपने बच्चों के लिए नीतू नौकरी करने लगी थी। नरेंद्र ने राहुल पर आरोप लगाया कि उसने ही उसकी बहन और बच्चों की हत्या की है। नीतू के भाइयों नरेंद्र और संदीप ने बहन व बच्चों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से करवाने की मांग की है। मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने भी इस पर हामी भर दी है। राहुल के घर के आसपास रहने वाले लोग इस वारदात पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन उन्होंने माना कि परिवार वालों में आपस में झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने भी आसपास के लोगों से बातचीत की है और इस बात का पता लगा रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण क्या था।